फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5550 रैंक तक मिल सकती है MBBS की सीट

Fri, 17 Apr 2015 02:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा एआईपीएमटी में 5550 रैंक तक वाले छात्रों को एमबीबीएस और 7300 रैंक वाले तक अभ्यर्थियों को बीडीएस की सीट मिल सकती है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) का आयोजन तीन मई को होने जा रहा है। यह प्रवेश परीक्षा देश के करीब 123 एमबीबीएस और 29 डेंटल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने जा रही है। एमबीबीएस की करीब 3000 और बीडीएस की लगभग 400 सीटों के लिए यह परीक्षा होनी है।

गौरतलब है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कम सीटें और ज्यादा दावेदार होने से हर साल भारी मारामारी रहती है। गत वर्ष तक के प्रवेश रिकॉर्ड को देखें तो इससे साबित होता है कि वाकई लाखों युवाओं में से इतनी कम संख्या को दाखिला मिलना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


720 अंकों की इस प्रवेश परीक्षा में 438 अंक तक के छात्रों को तृतीय राउंड में जाकर मौका मिलने की संभावना होती है। अच्छी रैंक के आधार पर प्रथम राउंड की काउंसिलिंग होती है, जिसमें अच्छे चिकित्सा संस्थानों में एडमिशन मिल जाता है।

यह है कटऑफ का गणित
एमबीबीएस के लिए वर्ष 2013 नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (एनईईटी) प्रवेश परीक्षा के बाद सामान्य श्रेणी वाले 6003 रैंक तक के छात्र को एमबीबीएस की सीट मिली थी। वर्ष 2014 में एआईपीएमटी में सामान्य श्रेणी के 5646 रैंक तक के छात्र को सीट मिली थी।

2013 में ओबीसी की कटऑफ 5988 जबकि वर्ष 2014 में 5661, एससी की कटऑफ वर्ष 2013 में 34425 और वर्ष 2014 में 37144 रही। एसटी की 2013 में कटऑफ 58310 और वर्ष 2014 में 63880 रही।

साल दर साल बढ़ती जा रही प्रतिस्पर्धा के बीच इस साल एमबीबीएस में सामान्य श्रेणी में 5550, ओबीसी में 5700, एससी में 38000 और एसटी में 63000 रैंक तक आने वाले छात्रों को एमबीबीएस की सीट पर दाखिला मिल सकता है। जबकि बीडीएस में सामान्य श्रेणी के छात्रों को इस साल 7300, ओबीसी के छात्रों को 7300, एससी के छात्रों को 42400 और एसटी के छात्रों को 71000 रैंक तक दाखिला मिलने की संभावना है।

एआईपीएमटी से एमबीबीएस की करीब 3000 सीटों पर दाखिला इतना आसान नहीं है। अंतिम समय में जितने पुराने प्रश्न पत्र हल कर सकें, जितने टॉपिक्स कवर कर सकें बेहतर रहेगा। साथ ही समय प्रबंधन की भी प्रैक्टिस करने पर अच्छी रैंक ला सकते हैं। ऑल इंडिया कोटे में अच्छी रैंक पर किसी भी नामी से नामी मेडिकल कालेज में दाखिला मिल सकता है।
विज्ञापन

- डीके मिश्रा, निदेशक, अविरल क्लासेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें