फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने जाओ, लेकिन पेन मत ले जाओ

Wed, 03 Dec 2014 11:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) 2015 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए सिर्फ एडमिट कार्ड और फोटो ले जाना होगा। ऑप्शन भरने के लिए सीबीएसई पेन या पेंसिल खुद मुहैया कराएगा।
विज्ञापन


केंद्र पर ही मिलेंगे एग्जाम संबंधी जरूरी सामान
सीबीएसई इस बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा को स्टूडेंट फ्रेंडली बनाने पर जोर दे रहा है। इसके तहत उत्तराखंड में एक परीक्षा केंद्र बढ़ाने केबाद अब छात्रों को केंद्र पर ही एग्जाम संबंधी जरूरी सामान दिए जाएंगे।

छात्र को केवल एडमिट कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। बोर्ड ने आवेदन के दौरान एंट्रीज भरने में भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है, क्योंकि बोर्ड परीक्षा संबंधी सभी जानकारी अभ्यर्थी के मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस पर देगा। डाक से भेजने के बजाय एडमिट कार्ड वेबसाइट से ही डाउनलोड करने होंगे।
विज्ञापन


आवेदन के बाद इन्हें सुरक्षित रखें
- ऑनलाइन आवेदन के कंफर्मेशन पेज के तीन प्रिंटआउट।
- फीस जमा करने के प्रमाण।
- आइडेंटिकल फोटोग्राफ की दो-तीन कॉपी।

हिंदी वालों का पेपर हिंदी में
एआईपीएमटी का प्रश्न पत्र 180 ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी(बॉटनी और जूलॉजी) के सवाल होंगे। परीक्षा तीन घंटे की होगी। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन में हिंदी माध्यम चुना होगा उन्हें हिंदी और अंग्रेजी वालों को अंग्रेजी में प्रश्न पत्र मिलेगा।

इन वेबसाइट्स पर रखें नजर
www.aipmt.cic.in
www.mohfw.nic.in
wwwmcc.nic.in

बोर्ड एआईपीएमटी को छात्रों के लिए सुविधाजनक बना रहा है। इस साल पेन, पेंसिल साथ ले जाने की जरूरत नहीं होगी। पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी भी होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र के नाम के साथ छात्र को सीट संख्या भी दी जाएगी।
विज्ञापन

- मनु पंत, एमडी, अचीवर्ज क्लासेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें