फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIPMT: नए साल से विलंब शुल्क के साथ करें आवेदन

Thu, 01 Jan 2015 02:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए तीन मई को होने वाले ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट(एआईपीएमटी) के लिए आवेदन करने को गुरुवार से 1200 रुपए अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2014 तय की थी। एक जनवरी 2015 से 31 जनवरी 2015 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। लेकिन अब अभ्यर्थियों को विलंब शुल्क देना होगा।

1200 की जगह 2400 रुपए
सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों को अब 1200 के बजाए 2400 रुपए देने होंगे जबकि एससी, एसटी व विकलांग अभ्यर्थियों को को 650 के बजाए 1850 रुपए शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 जनवरी के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। एआईपीएमटी तीन मई 2015 को देशभर में एक साथ आयोजित की जाएगी।

यहां करें आवेदन : www.aipmt.nic.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें