ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के एंट्रेंस टेस्ट में चंडीगढ़ के तीन स्टूडेंट्स ने टॉप-50 में जगह बनाई। इनमें आगमजीत सिंह ने देशभर में 9वां, युवराज ने 11वां और माधव बंसल का 27वां स्थान हासिल किया।
तीनों ही ट्राइसिटी में क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। यदि टॉप-100 की करें तो ट्राइसिटी से सात स्टूडेंट्स ने जगह बनाई।
अधिकतर स्टूडेंट्स की च्वाइस दिल्ली एम्स में दाखिला लेने की है, लेकिन सिर्फ 37 सीटें होने के कारण बाद के रैंक वाले स्टूडेंट्स को दूसरे एम्स में ही दाखिला लेना होगा।