देहरादून के श्री गुरु रामराय पीजी कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस मोड में चलने वाले बीएससी एग्रीकल्चर की कटऑफ जारी हो गई है।
वेटिंग लिस्ट भी की है जारी
उत्तराखंड के छात्रों के लिए कटऑफ 74.4 जबकि अन्य राज्यों के छात्रों के लिए कटऑफ 79 प्रतिशत पर गई है। कॉलेज प्रशासन ने वेटिंग लिस्ट भी जारी की है।
कॉलेज प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष की 80 सीटों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि पांच जुलाई थी। सोमवार को कटऑफ जारी की गई है।
उत्तराखंड मूल के केवल 74.4 प्रतिशत तक के छात्रों को ही पहली कटऑफ में जगह मिली है जबकि अन्य राज्यों के 79 प्रतिशत तक के छात्र ही इसमें शामिल हुए हैं।
उत्तराखंड मूल के छात्रों की वेटिंग लिस्ट 65.4 तक रही है जबकि अन्य राज्यों के छात्रों के प्रतीक्षा सूची 72.2 प्रतिशत पर रुकी है।
कॉलेज के डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि दस जुलाई को इनकी काउंसिलिंग की जाएगी, जिसमें छात्र अपने प्रमाण पत्र दिखाकर दाखिला ले सकते हैं। 11 जुलाई को प्रतीक्षा सूची वाले छात्रों को काउंसिलिंग का मौका दिया जाएगा।
यह कटऑफ मंगलवार को कालेज की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
यहां देखें कटऑफ : www.sgrrcollege.com