फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE के कारण और लेट होगी बीटेक काउंसिलिंग!

Tue, 08 Jul 2014 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार शाम तक सीबीएसई की ओर से कॉमन मेरिट लिस्ट (सीएमएल) जारी न होने से सूबे में बीटेक काउंसिलिंग और लेट हो सकती है।
विज्ञापन


सीबीएसई से जारी नहीं की जा सकी सीएमएल
सीएमएल के लिए यूटीयू कुलसचिव इन दिनों दिल्ली में हैं, लेकिन सोमवार शाम तक उन्हें सीएमएल नहीं मिल पाई। फिलहाल मंगलवार को तय होगा कि काउंसिलिंग 10 जुलाई से ही होगी या तारीख आगे खिसकेगी।

जेईई मेंस आयोजित कराने के बाद सीबीएसई ने सभी बोर्ड को 12वीं का डाटा 30 जून तक मुहैया कराने को कहा था। इसके आधार पर कॉमन मेरिट लिस्ट तैयार होनी थी।

सोमवार शाम तक सीबीएसई से सीएमएल जारी नहीं की जा सकी। दूसरी ओर, पांच जुलाई को सीएमएल मिलने की उम्मीद में शेड्यूल जारी कर चुका तकनीकी विवि भी टेंशन में आ गया है।
विज्ञापन


कुलसचिव सीएमएल के लिए इन दिनों दिल्ली में डटे हैं, लेकिन सोमवार रात तक सीएमएल नहीं मिली थी। इसलिए हो सकती है देरी पहले सीबीएसई अपना रिजल्ट जारी करेगा।

इसके बाद राज्यों को उनकी सीएमएल उपलब्ध कराई जाएगी। यह डाटा तकनीकी विवि की ओर से एनआईसी को दिया जाएगा, जिसे अपडेट करने में एनआईसी को कम से कम दो दिन लगेंगे।
विज्ञापन


आठ जुलाई की शाम तक या नौ जुलाई को सीएमएल मिलती है तो यह डाटा अपडेट करने में देरी लाजिमी है। ऐसे में काउंसिलिंग शेड्यूल आगे खिसकाना होगा।

विवि ने की जल्दबाजी
ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया था, लेकिन विवि ने बिना सीएमएल मिले ही काउंसिलिंग डेट घोषित कर दी।

विवि पदाधिकारियों का कहना था कि उन्हें पांच जुलाई तक सीएमएल मिल जाएगी, लेकिन सात तक भी इसका अता पता नहीं है।

सीएमएल का इंतजार है। जल्द ही साफ होगा कि काउंसिलिंग दस जुलाई से ही होगी या आगे खिसकानी पड़ेगी।
- प्रो. वीके जैन, कुलपति, यूटीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें