फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जापान में बजेगा फरीदाबाद का डंका

Fri, 12 Sep 2014 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल कॉलेज के प्राचार्य जापान में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। जहां वह दुनियाभर से आए प्रोफेसरों और रिसर्चरों को ‘ठोस अवस्था नाभिकीय चिन्ह’ विषय पर व्याख्यान देकर विषय को विस्तार देंगे।
विज्ञापन


जापान के कोबे विश्वविद्यालय में 14-19 सितंबर तक चलने वाले सम्मेलन के लिए प्रदेश से दो लोगों का चयन हुआ है। जिसमे अग्रवाल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके गुप्ता का नाम भी शामिल है।

सम्मेलन का बुलावा पत्र आने के बाद कॉलेज के लोग फूले नहीं समा रहे। डॉ. गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नाभकीय चिन्ह समिति की ओर से सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इसके जरिए नाभकीय विषय पर दुनिया भर में चल रहे शोध और प्रगति को एक मंच पर लाना है।
विज्ञापन


कालेज के चेयरमैन रतन सिंह गुप्ता, देंवेंद्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता, डा. वार्ष्णेय गुप्ता ने प्राचार्य को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।

डॉ. गुप्ता इससे पहले भी कई बार विदेशों मे विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दे चुके हैं। शिक्षा जगत में बेहतरीन योगदान के लिए वह कई बार सम्मानित भी हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें