फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में हंगामा, नहीं हुई परीक्षा

Mon, 23 Dec 2013 04:49 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन में शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में सेंटर पर नाम न होने से उम्मीदवारों ने जमकर हंगामा किया। परीक्षा नहीं दे पाए उम्मीदवारों ने सड़क भी जाम की।
विज्ञापन


हंगामे से सेंटर पर परीक्षा रद्द कर दी गई। अन्य सेंटरों पर परीक्षा बगैर किसी रुकावट के हुई। उम्मीदवारों को परीक्षा होने के बारे में बाद में सूचित करने की बात कही गई। केंद्रीय विद्यालय में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की भर्ती के लिए सोमवार को परीक्षा थी।

धौला कुआं स्थित एपीएस कॉलोनी के केवी-2 में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू होने से पहले जब उम्मीदवार सेंटर पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वहां उनका नाम ही नहीं है। जबकि उनके प्रवेश पत्र में इसी सेंटर का नाम लिखा था।
विज्ञापन


सेंटर पर नाम नहीं होने से काफी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे पाए। कुछ लोग जो परीक्षा दे रहे थे उनसे भी हंगामे के कारण प्रश्न पत्र दे कर वापस ले लिया गया। गाजियाबाद से आई एक उम्मीदवार ने बताया कि इस सेंटर पर उसकी संगीत पीआरटी की परीक्षा थी, लेकिन वहां रोल नंबर ही नहीं था।

उसने कहा कि वर्ष 2010 के बाद केवी में शिक्षकों की भर्तियां हो रही हैं। पता नहीं, अब दोबारा परीक्षा होगी या नहीं। अभ्यर्थियों का कहना था कि सेंटर पर नाम की लिस्ट नहीं आई, जबकि उसे उसी सेंटर पर परीक्षा की जानकारी थी।

उम्मीदवारों ने बताया कि परीक्षा रद्द होने पर कोई नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया गया, जबकि सेंटर पर बताया गया कि इस बारे में उम्मीदवारों को बाद में सूचित किया जाएगा। इस बारे में केवीएस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें