फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BEd और MEd के बाद अब BPEd भी दो साल का

Sun, 13 Sep 2015 05:36 PM IST
विनीत तोमर/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिए यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन) ने बीपीएड के सिलेबस में बदलाव किया है। बीएड और एमएड में दो वर्ष का सिलेबस करने के बाद अब स्टूडेंट्स को बीपीएड की डिग्री के लिए भी दो वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


यूजीसी की ओर से जारी गाइडलाइन में साफ है कि इस सत्र से बीपीएड का सिलेबस भी दो वर्ष का होगा। एक वर्ष के सिलेबस में अभी तक दो सेमेस्टर में पढ़ाई होती थी लेकिन, दो वर्ष का सिलेबस होने के बाद इसे चार सेमेस्टर में बांटा जाएगा।
 
इस संबंध्ा में प्रो. कुलताज सिंह, एचओडी, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजूकेशन, एमडीयू ने बताया कि बीपीएड का सिलेबस दो वर्ष का करने के लिए यूजीसी की तरफ से गाइडलाइन मिल चुकी है। अब बीपीएड की डिग्री दो वर्ष में मिलेगी। एमडीयू में बीपीएड की 50 सीटें आवंटित है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीयू में होगा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कोर्स

उध्‍ार चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडुआं ने वर्ष 2015 सत्र से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। वीरवार को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा एयरोस्पेस-2020 थीम पर आयोजित सेमिनार में विक्रम सारा भाई स्पेस सेंटर के पूर्व डायरेक्टर डा. बीएन सुरेश ने हिस्सा लिया।

उन्होंने बीई (एयरोस्पेस) कोर्स का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में पूर्व एयर मार्शल केएस भाटिया और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. आरएस बावा भी मौजूद थे। डा. बावा ने बताया कि ऐरोस्पेस कोर्स में 120 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें