फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट कॉलेजों में हजारों सीटें रह गई खालीं, संचालकों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में चल रहे एक दर्जन से अधिक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में भारी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं। तीन राउंड की काउंसलिंग के बाद बुधवार को खाली सीटें भरने के लिए स्पॉट एडमिशन राउंड भी प्राइवेट कॉलेजों को राहत नहीं दे पाया। स्पॉट राउंड में भी महज दो प्राइवेट कॉलेजों को छोड़ शेष कॉलेज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।
विज्ञापन


आधा दर्जन से अधिक प्राइवेट कॉलेजों को तो स्पॉट एडमिशन राउंड में एक भी छात्र कॉलेज में दाखिला के लिए नहीं मिल पाया। प्रदेश भर के युवाओं के इंजीनियरिंग की तरफ घटते रूझान से प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रबंधक टेंशन में हैं।

कॉलेजों के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि महज 20 से 25 विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग लेक्चरर के वेतन, बिल्डिंग, बिजली, पानी, लैबोरेटरी समेत अन्य खर्च कैसे पूरे हो पाएंगे। इससे भी बड़ी चिंता का विषय हर साल तकनीकी विवि हमीरपुर को दी जाने वाली एफिलेशन, रजिस्ट्रेशन और एग्जामीनेशन फीस की है। कम एडमिशन से प्राइवेट कॉलेजों के भविष्य पर तलवार लटकती नजर आ रही है।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग कॉलेजों में ये ट्रेड- प्रदेश में चल रहे इंजीनियरिंग कॉलेजों में सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और ऑटोमाबाइल में इंजीनियरिंग होती है।
विज्ञापन

किस कॉलेज में कितनी सीटें भरी

कॉलेज का नाम============सीटें====भरीं (5 अगस्त 2015 को दाखिले)
नगरोटा बगवां कॉलेज========120====120
प्रगतिनगर शिमला===========120====120
ज्यूरी कॉलेज===============80====80
सुंदरनगर कॉलेज============240===240
बेल्स इंस्टीट्यूट शिमला=======390====0
देवभूमि ऊना==============330====0
ग्रीन हिल्स सोलन===========510====0
एचआईटी शाहपुर कांगड़ा=====510====1
हिमालयन सिरमौर==========540====0
एचआईटी सिरमौर==========180====0
आईआईटी सिरमौर==========480===0
केसी ग्रुप ऊना=============390===8
एलआर सोलन============480===20
एमआईटी हमीरपुर==========480==0
शिवा कॉलेज बिलासपुर======400==36
सिरडा मंडी===============600==4
टीआर अभिलाषी मंडी========480==68
वैष्णो कॉलेज नूरपुर कांगड़ा====390==0

हिप्र तकनीकी विवि हमीरपुर के डीन अकेडमिक डा एनएन शर्मा ने बताया कि प्रदेश के महज छह प्राइवेट कॉलेजों में बुधवार को 187 सीटें भरी गई हैं। सरकारी कॉलेजों में सभी सीटें भर गई हैं। प्राइवेट कॉलेजों में खाली सीटों के बारे में सरकार को ही कोई निर्णय लेना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें