शिक्षा विभाग की ओर से 11वीं कक्षा की एडमिशन की दूसरी काउंसिलिंग की फाइनल मेरिट लिस्ट 24 जुलाई को जारी की जाएगी। यह मेरिट लिस्ट विभाग की वेबसाइट पर सुबह 11 बजे डाउनलोड की जाएगी।
इस लिस्ट में विद्यार्थियों के स्कूल अलॉट किए जाएंगे। वहीं 25 और 26 जुलाई को सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक फीस जमा की जाएगी। इस दौरान फीस उसी स्कूल में जमा की जाएगी, जहां विद्यार्थियों को स्कूल अलाट किया जाएगा।
4500 सीटों के लिए होगी एडमिशन
दूसरी काउंसिलिंग में 4500 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस बार 4500 सीटों से अधिक आवेदन आए हैं। अधिकारियों की मानने तो इस बार भी नॉन मेडिकल स्ट्रीम के लिए अधिक आवेदन आए हैं, लेकिन नान मेडिकल की सीटें आवेदन से कम हैं।
विभाग की ओर से इस साल ग्यारहवीं कक्षा के लिए 15500 सीटों के लिए एडमिशन की जा रही है, जिसमें पहली काउंसिलिंग में 11 हजार सीटें भर गई हैं।