फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विविः वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Thu, 07 May 2015 01:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून/चंबा (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि की प्राइवेट परीक्षाओं, संस्थागत और सांध्यकालीन कक्षाओं के छात्रों को अब एडमिट कार्ड के लिए परीक्षा केंद्र के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन


विवि ने सभी छात्रों के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। छात्र वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर 11 मई से शुरू होने जा रही परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। श्रीदेव सुमन विवि के उपकुलसचिव हंसराज बिष्ट ने बताया कि 11 मई से शुरू होने जा रही प्राइवेट, रेगुलर और सांध्यकालीन कक्षाओं की परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।

गढ़वाल मंडल के सभी 64 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र, जांच पत्र और परीक्षा से जुड़ी सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही विवि ने सभी छात्रों के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार से छात्रों को यह सहूलियत मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही छात्र अगर चाहें तो अपने परीक्षा केंद्रों से भी प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


देहरादून में एक परीक्षा केंद्र बदला
प्राइवेट परीक्षा पीजी छात्रों के लिए देहरादून में एक परीक्षा केंद्र ऐन वक्त पर बदल दिया गया है। श्रीदेव सुमन विवि के उपकुलसचिव हंसराज बिष्ट ने बताया कि उत्तरांचल कालेज आफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सेवला खुर्द के एमए और एमकॉम के प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा अब डीडी कॉलेज, नींबूवाला, गढ़ी कैंट में संपन्न होगी। संस्थान में छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : www.sdsuv.ac.in
परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए यहां भेजे मेल : sdsuv123@gmail.com
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें