फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक आपके पैर चलेंगे तब तक चलेगा का आपका टीवी

Thu, 07 May 2015 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हर कोई चाहता है कि वो फिट रहे, और फिट रहने के लिए सही खाना-पीना और समय से एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। एक्सरसाइज मेहनत का काम है इसलिए लोग अक्सर इस मामले में आलस कर जाते हैं। अगर एक्सरसाइज के लिए आपको सही प्रेरणा मिल जाए तो यह काम आसान हो सकता है।
विज्ञापन


कुछ इसी क्रम में एक ऐसी कस्टम साइकिल तैयार की गई है जो आपको एक्सरसाइज के लिए प्रेरित करेगी। स्टैंड पर खड़ी इस साइकिल पर जब तक आप पैडलिंग करते हैं तब तो आपका टीवी ऑन रहता है, जैसे ही आप साइकिल चलाना बंद करेंगे टीवी खुद-ब-खुद बंद हो जाएगा।

बिजली पैदा करने वाली साइकिल के बारे में शायद आप पहले सुना चुके हों, लेकिन यह साइकिल थोड़ा अलग ढंग से काम करती है। पावर जनरेट करने या पावर बंद करने के बजाय यह टीवी के सिग्नल को बंद करती है। जी हां, अगर आप 10 सेकेंड तक साइकिल का पैडल नहीं चलते हैं तो टीवी ऑफ हो जाता है और पैडल पर पैर मारने से यह दोबारा ऑन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि टीवी बंद होने से पहले स्क्रीन पर आपको एक चेतावनी भी दी जाती है। इसलिए अगर आपको टीवी पर मनोरंजन जारी रखना है तो एक्सरसाइज करते रहना जरूरी है।

इस बिल्ड साइकिल में Arduino Nano व कुछ अन्य साधारण कम्पोनेंट का इस्तेमाल किया गया है।

देखें वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें