फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया: स्पोर्ट्स कैटेगरी में 20 तक भरें फॉर्म

Thu, 12 Jun 2014 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जामिया में रेगुलर डिग्री प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्रों को स्पोर्ट्स कैटेगरी का लाभ लेने के लिए अलग से फॉर्म भरना होगा। छात्र 20 जून तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा के निदेशक प्रोफेसर वकार ए. सिद्दीकी के मुताबिक, यदि कोई छात्र स्पोर्ट्स कैटेगरी के लिए अलग से आवेदन पत्र नहीं भरता है तो उसे छूट नहीं मिलेगी।

प्रोफेसर सिद्दीकी के मुताबिक, स्पोर्ट्स वर्ग में रीजन, स्टेट, यूनिवर्सिटी और इंटर यूनिवर्सिटी के तहत टूर्नामेंट और नेशनल के तहत सीट आवंटित होंगी।

छात्र बैडमिंटन, बाक्सिंग, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, शूटिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, वालीबॉल और बॉस्केटबॉल आदि खेलों के तहत आवेदन कर सकते हैं।

छात्रों को फिजिकल एजुकेशन के डायरेक्टर ऑफिस में आकर सौ रुपये का फॉर्म भरना होगा। इसके साथ-साथ छात्रों को स्पोर्ट्स से संबंधित सभी सर्टिफिकेट भी जमा करवाने होंगे। एक जुलाई से ट्रायल शुरू होंगे। ट्रायल और संयुक्त प्रवेश परीक्षा में मिलें नंबरों को जोड़कर मेरिट बनाई जाएगी। इसके आधार पर सीटों का बंटवारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें