बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में दाखिले के लिए अब ऑनलाइन फॉर्म स्टूडेंट 11 जुलाई तक भर सकेंगे।
वहीं, ऑनलाइन आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तारीख 14 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। करीब 60 कोर्सेज में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स को एक मौका और दिया गया है कि वह फॉर्म भर सकेंगे।
दरअसल बीबीएयू में दाखिले के लिए काफी कम आवेदन फॉर्म आए हैं। यही कारण है कि उसने एक बार और अंतिम तारीख बढ़ा दी है।
बीबीएयू में एडमिशन को-आर्डिनेटर डॉ. कुशेंद्र मिश्रा के अनुसार स्टूडेंट्स को एक मौका दिया गया है कि वे फॉर्म भरना चाहें तो भर सकें। इसमें पीजी के ट्रेजिशनल कोर्स के अलावा इनोवेटिव कोर्स भी शामिल हैं।
बीबीएयू में स्टूडेंट्स के लिए एक से बढ़कर एक कोर्स ऑफर किए गए हैं लेकिन सूत्रों की मानें तो इस बार फॉर्म की संख्या करीब 500 के आसपास ही है।
ऐसे में कई कोर्स के चल पाने पर संकट है। यही कारण है कि आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।