फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63% से कम पर BA में नहीं मिलेगा दाखिला

Sun, 20 Sep 2015 12:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में मेरिट से दाखिलों की दौड़ चौथी मेरिट में भी मुश्किल नजर आ रही है। कॉलेज में 63.06 प्रतिशत से कम पर अब भी दाखिला संभव नहीं है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को चौथी मेरिट लिस्ट जारी की। डीएवी कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि चौथी मेरिट के हिसाब से 22 सितंबर को छात्र मूल प्रमाण पत्रों के साथ आकर एडमिशन ले सकते हैं।

बताया कि 644 छात्रों की सूची जारी की गई है। इसमें चयनित छात्र कॉलेज में एडमिशन के साथ ही ऑनलाइन शुल्क जमा करा सकते हैं। एक ओर बीएससी पीसीएम में सामान्य की कटऑफ सर्वाधिक 76.80 प्रतिशत रही है तो दूसरी ओर बीकॉम में ओबीसी के छात्रों की कटऑफ 38 प्रतिशत पर रुकी है।
विज्ञापन


किसकी कितनी कटऑफ
कोर्स - सामान्य - एससी - एसटी - ओबीसी - अन्य राज्य
बीए - 63.06 - 55.02 - 63.04 - 61.00 - 64.08
बीकॉम - 66.00 - 50.80 - 38.00 - 66.02
बीएससी सीबीजेड - 71.00 - 58.00 - 67.02 - 69.08 - 71.60
बीएससी पीसीएम - 76.80 - 52.00 - 74.20 - 76.80
बीएससी पीएमएस - 67.24 - - - 57.04 - 67.40

यहां देखें मेरिट लिस्ट : www.davpgcollege.in

शुरू हुई कक्षाएं
डीएवी कॉलेज में पीजी कोर्स की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने सभी छात्रों से अपेक्षा जताई है कि वे नियमित तौर पर क्लास अटेंड करें। कहा कि कम उपस्थित होने पर छात्र को परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें