शहर के 39 सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा की एडमिशन की शॉर्ट लिस्ट 27 जून दोपहर चार बजे जारी की जाएगी। इस प्रक्रिया में इस बार आनलाइन फार्म भरने का सिलसिला पिछले साल की तुलना में कम रहा।
ग्यारहवीं कक्षा की कुल 12500 सीटों के लिए 16 हजार से अधिक आवेदन आए हैं, जिसमें अधिकतर अभिभावकों ने सेंटर में जमा किए हैं।
इस साल आनलाइन के जरिए बेहद कम लोगों ने आवेदन किया है। दरअसल आनलाइन प्रक्रिया में सिर्फ आवेदन भरने थे और इसके बाद ड्राफ्ट के साथ इसकी फीस जमा करनी थी।
अभिभावकों की माने तो आनलाइन प्रक्रिया के जरिए उन्हें अधिक समय लग रहा था, क्योंकि एक बार फार्म का प्रिंट डाउनलोड करना था, इसके बाद फीस जमा करनी थी।
इसलिए अभिभावकों ने आनलाइन की बजाए बाए हैंड देना अधिक उचित समझा। वहीं इस बार पांच सौ से कम अभिभावकों ने आन लाइन फार्म भरे है। 11वीं कक्षा की शॉर्ट लिस्ट के बाद एक से दो जुलाई को फार्म भरे जाएंगे।