फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करें स्कूल चलने की तैयारी, एडमिशन शेड्यूल जारी

Sat, 09 Nov 2013 12:22 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 80 के करीब प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले का कॉमन एडमिशन शेड्यूल शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया।
विज्ञापन


डीपीआई(स्कूल) की ओर से जारी शेड्यूल के तहत 29 नवंबर को सभी प्राइवेट और कान्वेंट स्कूल वेबसाइट पर दाखिले संबंधी पूरी जानकारी सहित आवेदन फार्म अपलोड कर देंगे।

एक से बीस दिसंबर के बीच सभी प्राइवेट स्कूलों में आवेदन फार्म जमा होंगे। दस से बीस जनवरी के बीच प्राइवेट स्कूलों को लकी ड्रा निकालना होगा। आवेदन करने वाले सभी बच्चों के नाम की लिस्ट नोटिस बोर्ड और स्कूल वेबसाइट पर जारी करनी होगी।
विज्ञापन


प्रॉस्पेक्टस की अधिकतम कीमत 100 रुपये
शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों में प्रॉस्पेक्टस की कीमत अधिकतम 100 रुपये तय कर दी है। प्रॉस्पेक्टस खरीदने के लिए स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को मजबूर नहीं कर सकते।

हेल्पलाइन पर विचार
शिक्षा विभाग कॉमन एडमिशन शेड्यूल संबंधी दिक्कतों को लेकर जल्द हेल्पलाइन भी शुरू करने पर विचार कर रहा है।  डीपीआई (स्कूल) कमलेश कुमार और साठ से अधिक प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल की सात नवंबर को कॉमन एडमिशन शेड्यूल को लेकर दो घंटे बैठक हुई थी। काफी विचार और प्राइवेट स्कूलों की सहमति के बाद कॉमन एडमिशन शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


यह रहेगा शेड्यूल
29 नवंबर को सभी स्कूल वेबसाइट पर आवेदन फार्म और दाखिले
संबंधी जानकारी अपलोड करेंगे।
1 से 20 दिसंबर के बीच आवेदन फार्म जमा होंगे।
10 से 20 जनवरी के बीच लकी ड्रा निकालना होगा और सफल बच्चों की लिस्टजारी करनी होगी।
21 से 25 जनवरी के बीच अभिभावकों को फीस जमा करानी होगी।
29 और 31 जनवरी को वेटिंग लिस्ट से चुने गए विद्यार्थियों की फीस जमा होगी।

कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातें
आवेदन फार्म में स्कूल प्रबंधन को एंट्री लेवल की क्लास, कुल सीटें(कैटेगरी सहित जानकारी), उम्र, सालाना और मासिक फीस, आवेदन के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र की पूरी जानकारी देनी होगी। सभी प्राइवेट स्कूलों को आवेदन फार्म की कापी डीपीआई(स्कूल) को भी 29 नवंबर से पहले भेजनी होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें