पंजाब यूनिवर्सिटी ने सेक्टर-26 स्थित होम्योपैथी कॉलेज एंड हास्पिटल में बैचलर ऑफ होम्योपैथी मेडिसिन एंड सर्जरी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
कोर्स में दाखिले के लिए नौ अगस्त को एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा। स्टूडेंट 21 जुलाई तक वेबसाइट http//www.cetbhms.puchd.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीएचएमएस में 33 जनरल कैटेगरी, 8 एससी, 1 विकलांग कोटा और 8 एनआरआई सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन के बाद 27 जुलाई तक एसबीआई में फीस जमा करनी होगी। तीन अगस्त को ई-एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।