फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी इंस्टीट्यूट में दाखिला चाहिए तो करें आवेदन

Wed, 29 Jul 2015 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में दाखिले शुरू हो गए हैं। यहां पूर्व फौजियों और एससी-बीसी वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन


जिला रक्षा सेवाएं भलाई अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल पीएस बाजवा ने बताया कि सेशन 2015-16 के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं। जिनके लिए फोन नंबर 9884-58548 और 98889-73129 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


यहां बीएससी-आईटी का तीन साल का कोर्स और पीजीडीसीए का एक साल का कोर्स कराया जाता है। दोनों में ही तीस-तीस सीटें हैं।

यह संस्थान पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के अधीन है, बच्चों से सिर्फ प्रबंधकीय खर्च की नाममात्र फीस ही ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पूर्व फौजियों और उनके बच्चों की भलाई के लिए कई और स्कीमें शुरू की हैं। बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाती है।

यूनिवर्सिटी में पहले स्थान पर आने वालों को दस हजार और दूसरे स्थान पर आने वालों को आठ हजार रुपये की राशि दी जाती है।

सरकार ने नौकरियों में भी आरक्षण किया है। पंजाब एक्स सर्विसमैन कॉरपोरेशन पूर्व फौजियों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने को उनको रोजगार मुहैया कराता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें