पंजाब यूनिवर्सिटी ने सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) और स्वामी सरवानंद गिरी पीयू रीजनल सेंटर होशियारपुर में इंजीनियरिंग दूसरे वर्ष में लेट्रल एंट्री के तहत खाली सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
सीसीईटी में 24 और रीजनल सेंटर में 181 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। सीसीईटी-26 में कुल 24 सीटों में से 20 सीटें यूटी कोटे के तहत भरी जाएंगी।
दाखिले के लिए प्रॉस्पेक्टस और आवेदन फार्म पीयू की वेबसाइट से http//puleet.puchd.ac.in/ से डाउनलोड किए जा सकते हैं। दाखिला एंट्रेंस टेस्ट के तहत होगा। एंट्रेंस टेस्ट 13 जुलाई को होगा।
सीसीईटी में सीएसई, ईसीई, एमई संकाय में 6-6 सीटें हैं। इनमें से चार सीटें ओपन कैटेगरी के तहत भरी जाएंगी। होशियारपुर रीजनल सेंटर में 50 सीटें ईसीई, 38 सीटें सीएसई और 40 सीटें एमई कोर्स और 53 सीटें आईटीई कोर्स में भरी जाएंगी।
पीयू प्रवक्ता के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून और फीस 26 जून तक जमा हो सकेगी। एंट्रेंस टेस्ट में 75 मल्टीपल सवाल पूछे जाएंगे।
दाखिले एंट्रेंस टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर चार अगस्त को होगा। डायरेक्टर कंप्यूटर सेंटर टंकेश्वर कुमार ने आवेदन के लिए वेबसाइट की लांच की।