फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में एमबीए के दाखिले का शेड्यूल जारी

Wed, 25 Jun 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-25 पंजाब यूनिवर्सिटी साउथ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेस (यूआईएएमएस) ने 2014-15 सत्र में एमबीए दाखिले का काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट डायरेक्टर प्रो. संजीव शर्मा के अनुसार, एमबीए में जनरल कैटेगरी की काउंसिलिंग 4 और 5 जुलाई को होगी। मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को सुबह 8.30 बजे रिपोर्ट करना होगा।

उन्होंने बताया कि रिजर्व कैटेगरी में दाखिले की काउंसिलिंग 7 जुलाई को यूआईएएमएस कैंपस में सुबह 8.30 बजे शुरू हो जाएगी। अधिक जानकारी यूआईएएमएस की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


प्रो. संजीव के अनुसार, काउंसिलिंग में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स को मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। गौरतलब है कि यूबीएस के बाद अब यूआईएएमएस में भी एमबीए कोर्स में दाखिले को लेकर खासी मारामारी रहती है। यूआईएएमएस में एमबीए कोर्स सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत होते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें