स्नातक में दस प्रतिशत बढ़ी हुई सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया डिग्री कॉलेजों में शुरू हो गई है।
बीती तीन सितंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय में हुई प्रवेश समिति की बैठक में डिग्री कॉलेजों में दस प्रतिशत सीटें बढ़ाने के आदेश दिए गए थे।
अभी तक कॉलेजों में प्रवेश समिति के फैसले की कॉपी नहीं पहुंच पाई थी, ऐसे में कॉलेजों से स्टूडेंट वापस किए जा रहे थे। मगर मंगलवार को कई कॉलेजों में एलयू द्वारा भेजा गया सर्कुलर पहुंच गया।
इसके बाद अब दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। नवयुग कन्या पीजी कॉलेज में बीकॉम की बढ़ी सीटों पर दाखिले के लिए 12 सितंबर तक आवेदन फॉर्म मिलेगा।
15 सितंबर आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख है। प्राचार्या डॉ. नीरजा गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे
वहीं दूसरी ओर नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय डिग्री कॉलेज में भी दाखिले बढ़ी सीटों पर किए जा रहे हैं।
मेरिट के अनुसार दाखिले शुरू हो गए हैं। इधर कई डिग्री कॉलेजों में अभी तक बढ़ी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया के बारे में कोई सुगबुगाहट नहीं है।
केकेसी व केकेवी में स्टूडेंट दाखिले के लिए आ रहे हैं और उन्हें वापस किया जा रहा है।