पंजाब यूनिवर्सिटी और एफिलिएटेड कॉलेजों में बीकॉम प्रथम वर्ष की खाली सीटों के लिए चौथी काउंसलिंग आज होगी। कोऑर्डिनेटर प्रो. आरके गुप्ता के अनुसार बीकॉम प्रथम वर्ष में 25 से 30 सीटें खाली हैं।
काउंसलिंग पीयू स्थित लॉ ऑडिटोरियम में सुबह दस बजे से शुरू होगी। यूटी कोटे के तहत 2600 रैंक और जनरल कोटे में 1600 रैंक वाले स्टूडेंट को बुलाया है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को कॉलेज बदलने का भी ऑप्शन चौथी काउंसलिंग में दिया जाएगा। दाखिला पाने पर विद्यार्थियों को तुरंत फीस जमा करनी होगी।