फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व कैटेगरी की 2 हजार सीटों पर एडमिशन आज

Fri, 25 Jul 2014 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को कक्षा 11 के दाखिले की दूसरी काउंसिलिंग की फाइनल मेरिट लिस्ट (साइंस, कॉमर्स और ऑर्ट्स) अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। इसमें विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट किए गए हैं। विभाग ने लिस्ट में विद्यार्थियों के पहले फार्म को स्वीकार किया है, जबकि दूसरे फार्म को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस लिस्ट में रिजर्व कैटेगरी की दो हजार सीटों पर दाखिले होंगे। इसके बाद जो सीटें खाली रह जाएंगी, वह तीसरी काउंसिलिंग की जनरल श्रेणी में बदल दी जाएंगी। वहीं, दूसरी काउंसिलिंग लिस्ट में 2100 प्रतिभागियों को स्कूल और सीट अलॉट की गई।

वहीं, विभाग की ओर से अलाट स्कूलों में 25 से 26 जुलाई को सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक फीस जमा की जाएगी। यदि दूसरी काउंलिसिंग में किसी विद्यार्थी की कोई शिकायत है तो वे गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-16 और जीएमएसएसएस-19 में दे सकते हैं। वहीं, एडमिशन की तीसरी काउंलिसिंग 13 अगस्त को होगी।
विज्ञापन


वेटिंग लिस्ट 6 अगस्त तक स्वीकार
विभाग की ओर से फाइनल लिस्ट के साथ वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई है। यह वेटिंग लिस्ट को छह अगस्त तक मान्य है। जो विद्यार्थी पहले ऑप्शन में स्कूल और स्ट्रीम में दाखिला नहीं ले पाए हैं, उसे वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है। इस लिस्ट में कुल सीटों की दस फीसदी सीट की वेटिंग बनाई गई है।

एक नजर इधर भी
- पहली काउंसिलिंग में यदि विद्यार्थी ने दाखिल ले लिया है और स्कूल बदलना चाहता है तो वह स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट लेकर अलॉट स्कूल में 25 से 26 जुलाई को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक पहुंचे।
विज्ञापन

- सर्टिफिकेट की कापी सेट के साथ असली दस्तावेज और फोटोग्राफ लेकर आएं।
- विद्यार्थी अपने अलॉट स्कूल में फीस जमा करवाएं।
- नए अलॉट स्कूल में पुराने स्कूल की फीस एडजेस्ट की जाएगी, लेकिन एडमिशन फीस, सबजेक्ट फंड और रिफंडएबल सिक्योरिटी ली जाएगी।
- जो विद्यार्थी तय तारीख को फीस जमा नहीं करेंगे, उनकी सीट रद्द कर दी जाएगी।
- फार्म में दिए स्कूल और स्ट्रीम के चयन संबंधी बदलाव दूसरी काउंसिलिंग के खत्म होने तक नहीं किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें