फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBBS में दाखिले के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी

Thu, 30 Apr 2015 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में 2015 सत्र में एमबीबीएस की 100 सीटों पर ही दाखिले की उम्मीदें बढ़ गई हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम पहुंची।
विज्ञापन


जीएमसीएच प्रबंधन ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को जांच के बाद इस संबंध में आश्वासन दिया है। इस फैसले से चंडीगढ़ के करीब 50 अतिरिक्त विद्यार्थियों को एमबीबीएस में दाखिला मिल सकेगा।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले एमसीआई टीम ने जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं होने पर सीटों की संख्या 50 करने का आदेश जारी कर दिया था।
विज्ञापन


एमसीआई के इस फैसले को लेकर अभिभावकों ने गृहसचिव अनुराग अग्रवाल, सांसद किरण खेर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।

कुछ रोज पहले च़ंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा ने मामले में एमसीआई से कार्रवाई का आश्वासन दिया था। बुधवार को एमसीआई की टीम जीएमसीएच द्वारा की गई तैयारियों से काफी संतुष्ट दिखी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें