फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू से बीएड करना चाहते हैं तो पढ़ें अहम खबर

Thu, 09 Jul 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने बुधवार को बीएड में ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट bedadmissions.puchd.ac.in लांच की है। डीन स्टूडेंट डेवलपमेंट काउंसिल (डीसीडीसी) नवल किशोर ने इसे लांच किया।
विज्ञापन


पीयू से एफिलिएटेड पांच कॉलेजों में कुल 270 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा और इसके लिए 8 से 19 जुलाई तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, ब्रह्मऋषि योगा ट्रेनिंग कॉलेज सेक्टर-19 में 20 सीट, देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर-36 में 100 सीट, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योगा एजुकेशन एंड हेल्थ सेक्टर-23 में 20 सीट, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेश-20 में 100 सीट और रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटली हैंडिकैप्ड सेक्टर-31 में 30 सीटें उपलब्ध हैं।

दाखिले के लिए 21 जुलाई तक फीस जमा होगी और फोटोग्राफ, हस्ताक्षर सहित तमाम दस्तावेज 23 जुलाई तक पीयू की वेबसाइट पर अपलोड की जा सकेगी। टेंटेटिव मेरिट लिस्ट 25 जुलाई और फाइनल लिस्ट 28 जुलाई को जारी होगी। इसके बाद 31 जुलाई को काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें