शिया पीजी कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए आठ जून तक आवेदन
किए जा सकेंगे।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलानइन होगी। आवेदन फीस 500
रुपये निर्धारित की गई है। एलएलबी और परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन
प्रकिया की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
कॉलेज
के प्रिंसिपल डॉ. एम एस नकवी ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय के निर्देश
के हिसाब से ऑनलाइन फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
ऑनलाइन
फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। आवेदन फॉर्म तीन चरणों में पूरा
किया जाना है। पहले चरण में अभ्यर्थी को वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण
करवाकर चालान फॉर्म जनरेट करना है।
इसके माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इडिया की
शाखा में जाकर फीस जमा करनी होगी। फीस जमा करने के बाद पूरा फॉर्म पूरा
करना होगा।
फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर उसे कॉलेज में जमा करना होगा।
एलएलबी कोर्स में दाखिले की अंतिम तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
प्रिंसिपल
के अनुसार पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए 500 रुपये का शुल्क निर्धारित
किया गया है।