फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलाः 5 जून से कॉलेज में दाखिले को आवेदन

Tue, 02 Jun 2015 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला के चारों कॉलेजों में पांच जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पिछले सत्र की तरह इस बार भी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। स्टूडेंट कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर आवेदन कर पाएंगे।
विज्ञापन


फीस ई-बैंकिंग के माध्यम से जमा की जाएगी। जिले के चारों कॉलेजों गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर एक पंचकूला, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-14 पंचकूला, गवर्नमेंट कॉलेज बरवाला और अरुणा आसिफ अली गवर्नमेंट कॉलेज कालका में कोर्स और सीटों आदि की जानकारी वेबसाइट पर मिलेगी।

स्टूडेंट्स को वेबसाइट हायरएजुहरियाणा.कॉम पर जाकर ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया का चयन करना होगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी चुनकर स्टूडेंट को जिस कॉलेज में दाखिला लेना है, उस लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन दाखिला फार्म भरकर वह आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस बार कॉलेजों में भी ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। सभी कॉलेजों के कंप्यूटर विभाग के टीचर्स की टीम बनाई गई है, जो सिर्फ दाखिला संबंधी कार्य ही करेंगे। यह टीचर्स ऑनलाइन आवेदन करने में स्टूडेंट्स की मदद करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें