देहरादून के डीएवी कॉलेज प्रशासन ने लंबे इंतजार के बाद शनिवार को बीएससी की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।
76 प्रतिशत पर रुकी पीसीएम की मेरिट
बीएससी पीसीएम में 76 प्रतिशत से कम पर दाखिला नहीं मिल पाएगा। सोमवार से मेरिट के मुताबिक एडमिशन शुरू हो जाएंगे। प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि बीएससी पीसीएम की मेरिट 98.2 से शुरू होकर 76 प्रतिशत पर रुकी है।
बीएससी सीबीजेड की मेरिट 95.4 से शुरू होकर 74.48 प्रतिशत पर रुकी है। बीएससी पीएमएस की मेरिट 87.6 से 65 प्रतिशत तक है। प्रथम मेरिट में चयनित छात्र सोमवार से एडमिशन ले सकते हैं। बची हुई सीटों के लिए बाद में दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
इस मेरिट में सरकार के निर्देशों के तहत यूके बोर्ड के छात्रों को दस अंकों का वेटेज भी दिया गया है।