फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम आनर्स के लिए नहीं भटकना पड़ेगा

Tue, 26 Aug 2014 03:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकॉम आनर्स करने के लिए अब छात्रों को दिल्ली विवि के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट कॉलेज में बीकॉम आनर्स पाठ्यक्रम शुरू किया गया है।
विज्ञापन


छात्रों को बेहतर कॅरियर मुहैया कराना मकसद
विवि के मुताबिक छात्रों की मांग और उद्योग जगत की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोर्स शुरू किया गया है। स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि यूनिवर्सिटी में बीकॉम ऑनर्स शुरू करने के पीछे मकसद छात्रों को बेहतर कॅरियर मुहैया कराना है।

प्रवेश के लिए आवेदन प्रकिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए बारहवीं पास अभ्यर्थी के कामर्स, इकोनॉमिक्स, गणित, कंप्यूटर साइंस में से किसी भी एक विषय में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।
विज्ञापन


राज्य के छात्रों को 26 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। विवि का कोर्स स्टूडेंट्स में लीडरशिप की क्वालिटी विकसित करेगा और मैनेजमेंट और मार्केटिंग के गुर सिखाएगा। कारपोरेट जगत में बीकॉम आनर्स करने वालों की मांग है।

जॉब प्लसेमेंट
बीकॉम करने वाले छात्र सिविल सर्विसेज में भी कामयाबी पाते हैं। अब बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर में भी मांग बढ़ रही है। इसके अलावा रेवेन्यू सर्विसेज में करियर बनाया जा सकता है।

फाइनेंस और मार्केटिंग भी स्टूडेंट्स की टॉप चॉइस में रहते हैं। इनकम टैक्स, कस्टम, एक्साइज, सेल्स टैक्स, वैट जैसी फील्ड में भी आगे बढ़ा जा सकता है।

युवाओं को नहीं भाया नया कॉलेज
उत्तराखंड सरकार की ओर से शुरू किए गए नए राजकीय डिग्री कॉलेज में छात्रों का रुझान नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि 400 सीटों के लिए केवल 250 आवेदन पत्र ही बिक पाए हैं। कॉलेज में जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

राजकीय कॉलेज बझेत, रायपुर में प्रॉस्पेक्टस बिक्री व पंजीकरण का काम 20 अगस्त से शुरू हुआ था। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंजू अग्रवाल के मुताबिक दाखिले मेरिट से ही होने हैं, लेकिन दावेदार कम होने के कारण अब मेरिट का कोई मतलब नहीं है।

उधर, एमकेपी कॉलेज में प्रॉस्पेक्टस बिक्री सोमवार को खत्म हो जाएगी। प्राचार्य डॉ. इंदु सिंह ने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अगस्त तय की गई है। इसके बाद मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें