फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DAV में ग्रेजुएशन के लिए अब तक आए 20,400 आवेदन

Thu, 16 Jul 2015 11:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों की लंबी छुट्टी के बाद गुरुवार से देहरादून का डीएवी पीजी कॉलेज खुल गया। कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। बीए, बीएससी, बीकॉम, एलएलबी प्रथम वर्ष की करीब 4100 सीटों के लिए अब तक 20,400 आवेदन पत्र बिक चुके हैं।

इसके अलावा एमए, एमएससी, एमकॉम सहित सभी पीजी की 1100 सीटों के लिए कालेज में अब तक 4400 मेरिट फार्म बिक चुके हैं। फार्म 20 जुलाई तक जमा होंगे। इसके बाद कॉलेज स्तर से मेरिट बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से करें ऑनलाइन आवेदन
डीएवी कॉलेज में एडमिशन के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है। कॉलेज प्राचार्य के मुताबिक गुरुवार से कॉलेज खुलने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

बताया कि इसके लिए छात्र कॉलेज की वेबसाइट www.davpgcollege.com, www.davpgcollege.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें