सीबीएसई, आईएससी और उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। अब छात्रों के लिए अगला लक्ष्य ग्रेजुएशन में दाखिला है।
इंजीनियरिंग की जेईई मेंस और मेडिकल की एआईपीएमटी व यूपीएमटी प्रवेश परीक्षा के अलावा बड़ी संख्या में छात्र अन्य क्षेत्रों में भविष्य बनाना चाहते हैं। इनके लिए देशभर के नामी शिक्षण संस्थानों में अभी आवेदन के मौके बचे हुए हैं।
बिना कैट भी एमबीए का मौका
अगर आप आईआईएम से एमबीए करना चाहते हैं और इसके लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट(कैट) में शामिल होने को ग्रेजुएशन का इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो आईआईएम इंदौर आपको 12वीं के बाद यह मौका दे रहा है।
आईआईएम इंदौर में 10वीं और 12वीं में 60-60 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। यहां पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड एमबीए की 121 सीटें हैं, जिनके लिए नौ अप्रैल 2015 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
दाखिले के लिए 14 मई 2015 को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। जानकारी के लिए आईआईएम की वेबसाइट www.iimidr.ac.in पर क्लिक कर सकते हैं।
यहां है मौका
विधि कोर्स
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट(क्लैट) : इसके लिए 14 अप्रैल 2015 तक आवेदन कर सकते हैं। देशभर के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज सहित कई विधि संस्थानों में दाखिले के लिए यह प्रवेश परीक्षा 10 मई को आयोजित होगी। अधिक जानकारी के लिए www.clat.ac.in क्लिक करें।
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली : यहां बीए एलएलएम जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 3 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2015 है। अधिक जानकारी के लिए www.nludelhi.ac.in पर क्लिक करें।
सिंबायोसिस : यहां 12वीं के बाद विधि कोर्स में दाखिले की प्रवेश परीक्षा 2 मई को आयोजित होगी, जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2015 है। अधिक जानकारी के लिए www.symlaw.ac.in पर क्लिक करें।
यूपीईएस : यूनिवर्सिटी आफ पेट्रोलियम में होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 3 मई 2015 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी प्रवेश परीक्षा 11 से 17 मई के बीच होगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.upes.ac.in पर क्लिक करें।
प्रबंधन कोर्स
दिल्ली विवि : यहां प्रबंधन कोर्स के लिए जून के तृतीय सप्ताह तक आवेदन होंगे और अंतिम सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया होगी। इसकी जानकारी के लिए वेबसाइट www.sscbsdu.ac.in से जुड़े रहें।
सिंबायोसिस : इसकी प्रवेश परीक्षा 2 मई को होगी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अप्रैल 2015 तक कर सकते हैं।
नार्सी मोंजी स्कूल आफ कॉमर्स : इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। इसकी प्रवेश परीक्षा 10 व 11 मई को आयोजित होगी। जानकारी के लिए वेबसाइट www.nmims.edu पर क्लिक करें।
क्रिस्ट यूनिवर्सिटी : इसमें 18 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित होगी। आवेदन के लिए वेबसाइट www.christuniversity.in पर क्लिक करें।
होटल मैनेजमेंट
नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंटमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी(एनसीएचएमसीटी) : 11 अप्रैल 2015, 25 अप्रैल 2015(प्रवेश परीक्षा तिथि)
आईएचएम औरंगाबाद : 30 मई 2015, परीक्षा तिथि अभी तय नहीं
आईएचएम पूसा : जुलाई के अंतिम सप्ताह में आवेदन, इसके बाद परीक्षा।
यहां भी मौका
बीजेएमसी : दिल्ली विवि, सिंबायोसिस, सेंट जेवियर्स आदि।
बीकॉम आर्नस : दिल्ली विवि, नार्सी मोंजी, क्रिस्ट यूनिवर्सिटी, सिंबायोसिस।
12वीं के बाद के विकल्पों की बात करें तो कई जगह आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन तमाम संस्थान ऐसे भी हैं जो कि आवेदन किया जा सकता है। कई अच्छे संस्थानों में तो प्रतिशतता का नियम भी लागू नहीं होता है। इसलिए छात्रों को चाहिए कि वह जिस कोर्स में जाना चाहते हैं, तुरंत आवेदन करें।
- राजीव कुकरेजा, निदेशक, टाइम इंस्टीट्यूट