फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू एडमिशन: छात्राओं के लिए सुनहरा मौका

Fri, 13 Jun 2014 10:13 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में दाखिले 17 जून से शुरू होने जा रहे हैं। एनसीवेब में वे छात्राएं दाखिला ले सकती हैं, जो कि रेगुलर पढ़ाई नहीं करना चाहतीं।
विज्ञापन


एनसीवेब में एडमिशन के लिए ओएमआर फॉर्म के जरिए ही आवेदन करना होगा। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म की प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है।

कटा-फटा फॉर्म होगा रद्द
एडमिशन की इच्छुक छात्राएं फॉर्म भरते वक्त इन बातों का विशेष ध्यान दें। प्रशासन ने छात्राओं को सलाह दी है कि ओएमआर फॉर्म को बेहद सावधानी से भरें।

फॉर्म को न ही तोड़े-मरोड़ें और न ही फॉर्म के मार्जिन पर लगे काले रंग के निशानों को हटाने का प्रयास करें। अगर फॉर्म को तोड़ा मरोड़ा या फिर फॉर्म कटा-फटा हुआ तो वह स्कैनिंग के दौरान रद्द हो जाएगा।
विज्ञापन


फॉर्म के साथ न लगाएं कोई दस्तावेज
फॉर्म की दोनों साइड को भरने के बाद उसकी फोटो कॉपी करानी भी जरूरी है। छात्राओं को यह भी ध्यान रखना होगा कि फॉर्म के साथ कोई दस्तावेज नहीं लगाना है।

फॉर्म में दिए गए गोलों को काले या नीले रंग के बॉल पेन से गहरा भरें। फॉर्म भरने के लिए जेल पेन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें