शिया पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की तारीख बढ़ा दी गई हैं।
अब ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 30 जून कर दी गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन भरने की आखिरी तारीख 2 जुलाई कर दी गई है।
शिया पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमएस नकवी ने बताया कि स्टूडेंट्स की डिमांड को देखते हुए यूजी व पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए अंतिम तारीख बढ़ाई गई है।
यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन फार्म की कीमत 500 रुपये व पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन फार्म की कीमत 600 रुपये निर्धारित की गई है।
स्टूडेंट शिया पीजी कॉलेज की वेबसाइट www.shiapgcollege.ac.in पर उपलब्ध है।
कॉलेज में यूजी लेवल पर बीए, बीएससी, बीकॉम कोर्स और पीजी में एमकॉम प्योर, एमकॉम एप्लाइड इकोनॉमिक्स, एमएससी जंतुविज्ञान, एमए उर्दू, एमए समाजशास्त्र, एमए व एमएससी सांख्यिकी में दाखिले के लिए फार्म उपलब्ध हैं।