फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT: अब ऑनलाइन फीस होगी जमा

Wed, 18 Jun 2014 11:11 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के स्टूडेंट्स को नए शैक्षिक सत्र से लाइन में लगकर मैनुअल फीस जमा करने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन


बड़ी राहत देते हुए आईईटी फीस जमा कराने की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू करने जा रहा है।

नई व्यवस्था शुरू होने के बाद स्टूडेंट्स विजया बैंक की किसी भी शाखा में जाकर फीस भर सकेंगे। इससे समय भी बचेगा और वे कहीं पर भी बैठकर अपनी फीस आसानी से भर सकेंगे।

इसके लिए बैंक से बातचीत कर ली गई है। आईईटी के अधिकारी जल्द ही इस नई सुविधा को शुरू करेंगे।

आईईटी व यूपीटीयू के रजिस्ट्रार तनवीर ताहिर ने बताया कि अब स्टूडेंट कहीं पर भी बैठकर ऑनलाइन बैंक चालान जनरेट करेगा। इसके बाद वह आराम से अपनी फीस जमा कर सकेगा।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार ने बताया कि अभी तक स्टूडेंट्स को फीस भरने के लिए घंटों लाइन में लगना होता था मगर अब उन्हें यह सब कुछ नहीं करना पड़ेगा। वे देश में विजया बैंक की किसी भी शाखा में अपनी फीस जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


निश्चित तौर पर अभिभावकों को इससे काफी फायदा होगा। प्रदेश के विभिन्न स्थानों से यहां पढ़ने आने वाले स्टूडेंट्स के अभिभावक ऑनलाइन बैंक चालान जनरेट करवाकर आराम से फीस भरेंगे।

इससे किसी भी तरह की गड़बड़ी होने की आशंका भी नहीं होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें