फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय संस्कृत विवि: 11 जुलाई तक लीजिए एडमिशन

Fri, 27 Jun 2014 10:09 AM IST
नीरज 'अम्बुज'/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमती नगर स्थित राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान मानित विश्वविद्यालय के परम्परागत संस्कृत पाठ्यक्रमों में एडमिशन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई, जो 11 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन


संस्थान में प्राक्-शास्त्री (इंटरमीडिएट), शास्त्री/बीए व आचार्य/एमए स्तर पर परम्परागत संस्कृत के पाठ्यक्रमों में एडमिशन हो रहे हैं।

संस्थान के प्राचार्य प्रो. अर्कनाथ चौधरी ने बताया कि पूर्वमध्यमा या हाईस्कूल पासआउट छात्र-छात्राएं वेद, साहित्य, व्याकरण, ज्योतिष और बौद्धदर्शन में से कोई एक मुख्य विषय के रूप में लेकर, हिंदी/अंग्रेजी व कम्प्यूटर सहित आधुनिक विषयों के साथ आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

वहीं, जो छात्र उत्तरमध्यमा अथवा इंटरमीडिएट में संस्कृत विषय के साथ पास हुए हों वे शास्त्री अथवा बीए की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
साथ में उन्हें हिंदी, अंग्रेजी, कम्प्यूटर, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र सहित पर्यावरण विज्ञान का अध्ययन करना होगा। परिसर में सत्रीय-पद्धति लागू है।

प्राचार्य ने बताया कि जिन छात्रों ने शास्त्री अथवा बीए संस्कृत से किया हो, वे परास्नातक के लिए किसी एक विषय में महारथ हासिल करने के  लिए पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतिभाशाली छात्रों के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से उचित छात्रवृत्ति व छात्रावास भी मुहैया कराया जाता है।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान को यूजीसी से ए ग्रेड प्राप्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें