फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस, बीडीएस सीटों के लिए चयनित किए छात्र

Fri, 27 Jun 2014 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू में एमबीबीएस और बीडीएस के लिए हुई काउंसलिंग में उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए काउंसलिंग 20 से 23 जून तक विवि सभागार में हुई थी।
विज्ञापन


इसमें चयनित उम्मीदवारों को आयुर्विज्ञान एवं दंत महाविद्यालयों में सीटें आवंटित किए जाने पर उन्हें प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा ने छात्रों के प्रवेश पत्र उनके ई-मेल पर भेजे हैं।

ये प्रवेश पत्र और बाकी जानकारी विवि की वेबसाइट hpuniv.in पर भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं। छात्र इन्हें वहां से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को डाउनलोड किए प्रवेश पत्रों के साथ 27 और 28 जून को संबंधित महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के पास रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन


यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं तो वे इन्हें विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177-2831655, 0177-2830891 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें