फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU: बीए में 200 स्टूडेंट्स ने लॉक की च्वॉइस

Wed, 31 Jul 2013 07:37 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए में खाली चल रही सीटों को भरने के लिए दो दिन अभ्यर्थियों को दोबारा च्वॉइस लॉक करने का मौका दिया गया।
विज्ञापन


इसमें पहले दिन मंगलवार को करीब 200 अभ्यर्थियों ने च्वॉइस लॉक की। प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि अभ्यर्थियों की शिकायत थी कि मेरिट ऊंची होने के बावजूद उन्हें प्रवेश नहीं मिल रहा मगर अभ्यर्थियों ने च्वॉइस लॉक करने में सावधानी नहीं बरती।

कैंडिडेट्स ने ऐसी सीटें लॉक कर दीं जिसमें च्वॉइस फिल करने वाले अभ्यर्थी उनसे अधिक मेरिट के थे। वहीं, अभ्यर्थियों ने उन विषयों में चॉइस लॉक नहीं की जो उन्हें आसानी से मिल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इनसे नीचे की मेरिट वाले अभ्यर्थी प्रवेश पा गए। बुधवार को ऐसे अभ्यर्थियों को च्वॉइस लॉक करने का आखिरी मौका दिया जाएगा। इसके बाद इसकी कटऑफ सूची जारी की जाएगी।

वहीं, स्नातक में जिन नौ विषयों की तीसरी कटऑफ सूची सोमवार को जारी की गई है, उनमें खाली सीटें बचने पर चौथी कटऑफ भी जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें