फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले हफ्ते तक मिलेंगे एलयू के फॉर्म

Fri, 30 May 2014 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिले की उम्मीद लगाए स्टूडेंट्स का इंतजार अब समाप्त होने को है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के फॉर्म अगले महीने के प्रथम सप्ताह में आ जाएंगे। एडमिशन के संबंध में विश्वविद्यालय ने नियम व शर्तें, कोर्स, सीट और फीस संबंधी सूचनाएं अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं।

एडमिशन को-ऑर्डिनेटर प्रो. प्रवीण नागर के अनुसार जून के पहले हफ्ते में स्टूडेंट्स दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।

ऐसा पहली बार है कि यूपी, सीबीएसई और आईएससी बोर्ड की 12वीं का परीक्षाफल आने के बावजूद लखनऊ विश्वविद्यालय के स्नातक फॉर्म जारी नहीं हुए है।

लविवि के फॉर्म 23 मई से आने थे लेकिन एनआईसी की ओर से सॉफ्टवेयर न बना पाने के कारण फॉर्म जारी नहीं हो पाए। अब दाखिले संबंधी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने कोर्सेस अपडेट फीस के साथ ही, बीए में आवेदन के लिए बदले गए नियमों संबंधी ब्रोशर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। फॉर्म अगले सप्ताह आने की बात कही जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें