इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई सत्र में स्टूडेंट्स को प्रोविजनल एडमिशन देने का निर्णय लिया है।
साथ ही बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 8 जुलाई कर दी है। अब 9 से 31 जुलाई तक 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन लिए जाएंगे।
इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक अंशुमान उपाध्याय ने बताया कि अभी तक इग्नू के विभिन्न सामान्य पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए स्टूडेंट्स को ओरिजनल मार्कशीट की फोटो कॉपी लगानी होती थी, लेकिन इस सत्र में यह व्यवस्था की गई है।
अब अगर स्टूडेंट्स के पास न्यूनतम योग्यता की मार्कशीट का वेबसाइट से डाउन लोड किया हुआ प्रिंटआउट भी है तो उनको प्रोविजनल एडमिशन दिया जाएगा।
इसके अलावा यदि किसी का रिजल्ट प्रतीक्षारत है तो वह भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि ऐसे स्टूडेंट्स को 30 सितंबर, 2014 तक अपनी ओरिजनल मार्कशीट की प्रति इग्नू में जमा करानी होगी।
इंटरमीडिएट फेल के लिए विशेष कोर्स
इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा में असफल स्टूडेंट के लिए इग्नू में विशेष कोर्स की सुविधा है। ऐसे स्टूडेंट इग्नू द्वारा संचालित 6 माह के बीपीपी कोर्स को करके सीधे स्नातक में प्रवेश पा सकते हैं। इसके लिए भी आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
15 तक मिलेंगे एमबीए फार्म
इग्नू के एमबीए, बीएससी नर्सिंग, बीएड एवं एमएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। इन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। यह परीक्षा 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी।