एमसीएम डीएवी कॉलेज सेक्टर-36 में एडमिशन लेना छात्राओं की पहली पसंद है। यह कॉलेज 1968 में बना था, जहां कुछ खास सुविधाएं भी हैं। यह कॉलेज इस रीजन का इकलौता कॉलेज है, जिसमें रॉक क्लाइम्बिंग एक्टिविटी होती है।
इस कॉलेज में पांच हजार स्टूडेंट को पढ़ाने की व्यवस्था है और इस बार दो नए कोर्स एमएससी मैथमेटिक्स, एमएससी केमिस्ट्री को शामिल किया गया है।
नए सत्र के लिए बीए, बीकॉम, बीसीए, बीबीए और कई अन्य प्रोफेशनल कोर्स के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 27 मई से प्रॉस्पेक्टस मिल रहे हैं और 3 जुलाई तक आवेदन पत्र भरे जा सकते हैं।
प्रॉस्टपेक्टस की कीमत 700 रुपये है। यही वह कॉलेज है, जहां से पढ़ाई करने वाली तवलीन बराड़ (गोल्फ), सिमरन (तैराकी), कृति (योगा), जगविंदर कौर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर नाम रोशन कर चुकी हैं।
हॉस्टल में छह ब्लॉक
एमसीएम डीएवी कॉलेज में छात्राओं के लिए हॉस्टल के छह ब्लॉक हैं। यहां एक हजार छात्राओं के रहने की व्यवस्था है। साथ ही हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर फोकस किया जाता है।
ग्रेजुएट कोर्स और सीटें
कोर्स------------सीटें----------कट ऑफ
बीए-------------900----------60 प्रतिशत
बीएससी---------250------------80 प्रतिशत
मेडिकल/नॉन मेडिकल
बीएससी---------70--------------60 प्रतिशत
कंप्यूटर एप्लीकेशन
बीसीए-----------60--------------45 प्रतिशत
माइक्रोबायल एंड फूड टेक्नोलॉजी
बीकॉम-----------280...
बीबीए------------80-------------40 प्रतिशत
बीसीए------------70-------------80 प्रतिशत
पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स
एमए--------------60-------------75 प्रतिशत
इंग्लिश
एमए--------------60--------------75 प्रतिशत
सोशियोलॉजी
एमए--------------60--------------75 प्रतिशत
इकोनोमिक्स
एमए--------------40--------------80 प्रतिशत
साइकोलॉजी
नए कोर्स
एमएससी मैथमेटिक्स-40
एमएससी केमिस्ट्री----25