फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी अब नहीं होगा आसान,बड़े बदलाव की तैयारी

Sun, 28 Jun 2015 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी एवं निजी बीटीसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए शासन की ओर से प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी है। सरकार निजी बीटीसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने से परेशान है।
विज्ञापन


शासन के सचिव बेसिक शिक्षा ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक को पत्र भेजकर उनसे अगले शैक्षिक सत्र से बीटीसी के लिए प्रवेश परीक्षा कराए जाने का सुझाव दिया है। एससीईआरटी निदेशक ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी से प्रवेश परीक्षा के बारे में उनकी राय मांगी है।

सरकार का कहना है कि प्रदेश के निजी बीटीसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार का यह निर्णय निजी बीटीसी कॉलेज प्रबंधन के दबाव में लिया गया दिखाई पड़ रहा है। निजी बीटीसी कॉलेजों को प्रवेश के लिए अभ्यर्थी उपलब्ध कराने के लिए शासन ने बीएड एवं यूपीटीयू की तर्ज पर प्रवेश परीक्षा कराने का सुझाव दिया है।

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की ओर से निदेशक को सुझाव दिया गया है कि प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग के जरिए प्रवेश होने पर निजी बीटीसी कॉलेजों को पर्याप्त संख्या में छात्रों का आवंटन किया जा सकेगा। शासन ने इस संबंध में निदेशक से सप्ताह भर में दिशा निर्देश मांगा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें