पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली अतिरिक्त पंजाबी विषय की परीक्षा 30 अक्तूबर से शुरू होगी। पहले दिन पेपर ए की परीक्षा होगी। जबकि 31 अक्तूबर को पेपर-बी होगा। परीक्षा के लिए पूरे राज्य में एक ही सेंटर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय में बनाया गया है।
परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को मुश्किल न आए। इसके लिए परीक्षा सुबह 11 बजे रखी गई है। जबकि परीक्षा का समय तीन घंटे का रहेगा। वहीं बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर 28 अक्तूबर को डाले जाएंगे। वहीं, से विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर हासिल करने होंगे।
पेपर संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद वेबसाइट का होमपेज खुलेगा। होमपेज पर रोल नंबर वाला कॉलम बना होगा।
उस पर क्लिक करते ही रोल नंबर का पेज खुलेगा। जहां पर अपना विवरण डालते ही रोल नंबर सामने आ जाएगा। वहीं, अगर किसी को रोल नंबर वेबसाइट पर नहीं दिखता है। तो उन्हें फीस वाली स्लिप लेकर बोर्ड आना होगा।