फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव हारी प्रत्याशी, गुस्से में कॉलेज गेट पर बैठी

Fri, 30 Aug 2013 09:31 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव परिणाम आने के बाद अध्यक्ष पद पर हारी प्रत्याशी करिश्मा ने कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन किया। करिश्मा ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। एसएफआई ने भी करिश्मा का समर्थन किया है।
विज्ञापन


करिश्मा का कहना है कि कॉलेज की शिक्षिकाओं ने एबीवीपी के हक में वोटिंग का दबाव बनाया। दावा किया कि इसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। उनका कहना था कि एबीवीपी प्रत्याशियों ने कंप्यूटराइज्ड पर्चियां बांटी।

एसएफआई प्रत्याशी सीमा रानी का कहना है कि मतगणना प्रत्याशियों के सामने तो हुई लेकिन किस मतपेटी से कितने वोट निकले, इसकी जानकारी नहीं दी गई।

शिकायत डीएम के पास
दोनों शिकायत लेकर डीएम के पास भी गईं, लेकिन डीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। अब दोनों शनिवार को ग्रीवांस समिति को शिकायत देंगे।

उधर, कॉलेज प्राचार्य डा. इंदु सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। ग्रीवांस कमेटी के पास शिकायत आएगी तो कमेटी जांच करेगी।

वोटर के लिए भिड़ पड़ी
एमकेपी कॉलेज में चुनाव का समय साढ़े दस बजे से एक बजे तक निर्धारित था। करीब 12:15 बजे अचानक अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी करिश्मा और विकास ग्रुप की प्रतिनिधि खुशबू रतूड़ी के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन


खुशबू ने आरोप लगाया कि करिश्मा लाइन में लगे वोटरों को हटाकर अपने वोटरों को आगे ला रही है, जबकि करिश्मा ने इससे इनकार किया। दोनों के बीच गुत्थमगुत्था भी हुई लेकिन पुलिस ने व्यवस्था संभाल ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें