फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को सिर्फ कुर्सी बचाने की चिंताः एबीवीपी

Tue, 02 Sep 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राज्य इकाई के आवाहन पर फीस बढ़ोतरी और एससीए चुनाव पर प्रतिबंध लगाने के विवि प्रशासन और ईसी के फैसले के विरोध में अपना विरोध जारी रखा। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूरे प्रदेश भर में मुंह पर काली पट्टियां बांध कर विरोध जताया।
विज्ञापन


इकाई ने विवि सहित कॉलेज परिसरों में प्रदर्शन भी किए। एबीवीपी की प्रांत सह मंत्री हेमा ठाकुर ने कहा कि फीसों में की गई कई गुणा बढ़ोतरी छात्रों को लूटने की साजिश है। इस फैसले से अब गरीब और आम छात्र कॉलेज की पढ़ाई नहीं कर पाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले बिना तैयारी के रूसा को लागू करना, उसके बाद फीस बढ़ोतरी कर छात्रों पर आर्थिक बोझ डालना और अंत में इन दोनों गलत फैसलों के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने के लिए एससीए चुनाव पर रोक लगाई जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन छात्र विरोधी फै सलों के खिलाफ पूरे प्रदेश भर में एबीवीपी आंदोलन कर रही है, मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश भर में मुंह पर काली पट्टियां बांध कर धरने प्रदर्शन किया।

राजधानी के सभी कॉलेजों के साथ ही रामपुर, सुन्नी, नेरवा, रोहड़ू, ठियोग, सुन्नी, संजौली, आरकेएमवी, सोलन, नालागढ़, धर्मशाला, पालमपुर, सुंदरनगर, बासा, मंडी, सरकाघाट, जोगिंद्र नगर, देहरा, ज्वालामुखी, नगरोटा, चुवाड़ी, चंबा सहित हर कॉलेज इकाई ने विरोध में हिस्सा लिया है।

उन्होंने कहा कि विवि के इन फैसलों के कारण आज आम छात्र पढ़ाई छोड़ कर आंदोलन करने को सड़कों पर उतर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी इन फैसलों पर चुप्पी साधे हुए है। वे प्रदेश के लाखों युवाओं की चिंता नहीं कर रहे है, और अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए है।

ऐसे में युवाओं को अपने हक और अपने हितों को बचाने के लिए आंदोलन पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है। हेमा ने सरकार और विवि प्रशासन को चेताया है कि यदि ये फैसले वापस न लिए तो आने वाले समय में युवाओं का यह आंदोलन उग्र रूप लेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें