फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट देरी पर भड़की एबीवीपी ने नियंत्रक को घेरा

Thu, 22 May 2014 09:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से रिजल्ट में हो रही देरी के खिलाफ एबीवीपी ने परीक्षा नियंत्रक का घेराव कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर एबीवीपी इकाई के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष प्रशांत कश्यप, साहिल, गौतम, हितेंद्र, गगन, सुयश, अंकित, चेतन, घनश्याम समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक (सीओई) के कमरे में उनका घेराव किया।

ये कार्यकर्ता यूजी कक्षाओं और रूसा के पहले सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित न करने से गुस्सा हैं। घेराव के दौरान परीक्षा नियंत्रक को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया।
विज्ञापन


एबीवीपी ने चेतावनी दी कि इस समयावधि के भीतर परिणाम घोषित न किया तो आंदोलन किया जाएगा। एबीवीपी का कहना है कि सीईओ परीक्षा संचालन और समय से परिणाम घोषित नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


इन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। अपनी नाकामियों को स्वीकार कर वे पद से इस्तीफा दें। प्रथम सेमेस्टर के परिणाम छह माह बाद भी घोषित न करने, दूसरे सत्र के परीक्षा फार्म में खामियों से हजारों छात्र परेशान हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें