फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIPMT के आवेदन शुरू, इस बार जरूरी है आधार कार्ड

Wed, 16 Dec 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर के मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटे की 15 प्रतिशत एमबीबीएस व बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए होने वाली एआईपीएमटी 2016 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


गत वर्षों के मुकाबले इस बार सीबीएसई ने परीक्षा के पैटर्न में बेहद सख्ती की है। इसके तहत हर छात्र को आधार कार्ड तो देना ही होगा। सीबीएसई ने गत वर्ष के मुकाबले इस बार ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) के नियम कानून सख्त कर दिए हैं।

एक मई 2016 को होने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन करते वक्त अभ्यर्थी को अपना आधार कार्ड नंबर, जन्म के जिले के नाम के साथ ही अगर एआईपीएमटी 2014 या एआईपीएमटी 2015 दिया हो तो उसका रोल नंबर भी देना जरूरी होगा।
विज्ञापन


सीबीएसई ने इस बार युवाओं को 15 प्रतिशत सीट पर दाखिले के लिए कॉलेज की च्वाइस नहीं दी है। उत्तराखंड में परीक्षा के लिए इस बार भी देहरादून और पंतनगर में केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा विशेषज्ञ विपिन बलूनी ने बताया कि इस बार परीक्षा के सिलेबस में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

सिर सीधा करके बैठें एग्जाम हॉल में

एआईपीएमटी 2016 में इस बार सख्त वीडियोग्राफी की जाएगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह परीक्षा के दौरान जब वीडियोग्राफी हो तो सिर सीधा करके बैठें। जब कैमरा आपके आसपास आए तो फेस ऊपर करके वीडियोग्राफी कराएं।

बोर्ड का मकसद है कि एक-एक अभ्यर्थी की पहचान इस बार कैमरे में पूरी तरह से कैद हो जाए, ताकि भविष्य में कोई भी जालसाजी होने पर आसानी से पकड़ में आ सके। गत वर्ष तक वीडियोग्राफी बेहद औपचारिक तौर पर कराई जाती रही है।

हिंदी वालों को दो लैंग्वेज में पेपर
एआईपीएमटी में अंग्रेजी माध्यम चुनने वाले अभ्यर्थियों को केवल अंग्रेजी में ही प्रश्न पत्र दिया जाएगा। लेकिन, हिंदी माध्यम चुनने वाले अभ्यर्थी को हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रश्न पत्र दिया जाएगा। हिंदी में कोई त्रुटि होने पर अंग्रेजी का सवाल मान्य होगा।
विज्ञापन

खास ड्रेस पहनकर ही दे सकेंगे परीक्षा

एआईपीएमटी के लिए इस बार ड्रेस कोड लागू किया गया है। इसके तहत केवल हाफ स्लीव्ज वाले हल्के कलर के शर्ट ही पहन सकते हैं। इसमें कोई बड़ा बटन, बैज या फूल आदि न लगा होना चाहिए। साथ ही ट्राउजर पहनना अनिवार्य होगा।

परीक्षा में जूते पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी केवल हवाई चप्पल ही पहन सकेंगे। बोर्ड ने हरियाणा में एआईपीएमटी 2015 का पेपर लीक होने के बाद जब दोबारा परीक्षा कराई थी तो यह नियम लागू किया था।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.aipmt.nic.in

एआईपीएमटी का शिड्यूल
आवेदन की अंतिम तिथि : 12 जनवरी 2016
ई चालान से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 8 जनवरी 2016
विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि : 10 फरवरी 2016
ई चालान से विलंब शुल्क सहित शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 06 फरवरी 2016
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 01 अप्रैल 2016
परीक्षा की तिथि : 01 मई 2016
ओएमआर जारी होने की तिथि : 19 मई से 23 मई के बीच
आंसर की जारी होने की तिथि : 24 मई से 26 मई 2016
रिजल्ट जारी होने की तिथि : 05 जून 2016 तक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें