फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU: बिना एडमिशन ही परीक्षा दे रहा था छात्र, बर्खास्त

Tue, 03 Feb 2015 06:19 PM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में कोर्स में दाखिला लिए बिना ही एक छात्र को बीसीए की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दिलवा दी गई। छात्र के दो पेपर देने के बाद मामले का खुलासा हुआ तो कुलपति ने छात्र के परीक्षा देने पर रोक लगाई और उसका रोल नंबर निरस्त करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


अंकित कुमार सिंह नाम के एक छात्र ने बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) में दाखिले के लिए प्रार्थना की थी। विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेन्द्र सिंह ने इस आपत्ति की, क्योंकि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जब इसका दाखिला लेने की सिफारिश की जा रही थी। तब तक बीसीए प्रथम सेमेस्टर का कोर्स खत्म हो चुका था और प्रैक्टिकल भी पूरे हो गए थे।

ऐसे में उन्होंने परीक्षा विभाग की ओर से इस छात्र को दाखिला देने की सिफारिश को ठुकरा दिया। इसके बावजूद परीक्षा विभाग की ओर से इस छात्र को सीधे रोलनंबर जारी करते हुए परीक्षा में शामिल करवा दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सवालों के घेरे में परीक्षा विभाग

कुलपति प्रो. एसबी निमसे को कम्प्यूटर साइंस विभाग की ओर से अवगत करवाया गया कि छात्र गलत ढंग से परीक्षा दे रहा है। कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने इस प्रकरण की अपने स्तर से जांच करवाई और रोल नंबर रद्द कर दिया।

दो प्रश्नपत्र का एग्जाम देने के बाद छात्र को आगे परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। अब इसका पूरा एक साल बर्बाद हो गया है।

बगैर दाखिला रोल नंबर जारी होने के बाद छात्र ने दो प्रश्नपत्रों की परीक्षा भी दे डाली। जबकि छात्र की कक्षा में 75 फीसदी उपस्थिति पूरी नहीं हुई थी और बीसीए का पूरा कोर्स पढ़ाया जा चुका था।

ऐसे में परीक्षा विभाग ने रोलनंबर जारी करने में दिलचस्पी दिखाने पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्ला कहते हैं परीक्षा विभाग की ओर से छात्र के दाखिले की सिफारिश और रोलनंबर जारी करने की जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें