फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटें बचीं तो दाखिले का एक और मौका

Thu, 01 Aug 2013 07:59 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में आवेदन करने वाले ऐसे अभ्यर्थी जो सब कैटेगरी के तहत वेटेज नहीं ले पाए, उन्हें अब फिर मौका दिया जाएगा। कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने ये फैसला किया है।
विज्ञापन


इन अभ्यर्थियों को अपनी भूल सुधारने का अवसर मिलेगा। हालांकि, उन्हें यह मौका तभी मिलेगा जब संबंधित कोर्स में सीटें खाली हों और मेरिट के अनुसार सब कैटेगरी का वेटेज पाकर वे उन पर दाखिला पाने की स्थिति में हों।

लविवि के प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि प्रवेश समिति की बैठक अब सात अगस्त को होगी क्योंकि लविवि में अंग्रेजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार के निधन के कारण बुधवार को होने वाली प्रवेश समिति की बैठक टाल दी गई है।
विज्ञापन


फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह प्रस्ताव तैयार किया है कि सीटें खाली रहने पर ऐसे अभ्यर्थियों को फिर मौका दिया जाएगा जो किन्हीं कारणों से सब कैटेगरी के तहत वेटेज नहीं ले पाए।

इसमें वे अभ्यर्थी भी शामिल होंगे जिन्होंने सब कैटेगरी के तहत लाभ लेने के लिए ऑनलाइन फॉर्म पर क्लेम तो किया है लेकिन वेरिफिकेशन करवाने नहीं आए।

प्रो. खरे ने बताया कि जिन्होंने चॉइस लॉक करने में असावधानी बरती है और ऊंची मेरिट के बावजूद उन्हें सीट नहीं मिल पाई, उन्हें भी एडमिशन का मौका दिया जाएगा। अभी तक लविवि में स्नातक कोर्सेज में करीब 2150 छात्र दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें